एयरटेल ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी ,मिलेगा 60 GB मुफ्त नेट मिलेगा......इस प्रकार देखे
loading...
एयरटेल के इस ऑफर में 10 या 20 GB नहीं बल्कि पूरे 60 GB मुफ्त नेट मिलेगा
रिलायंस जियो के धमाकेदार ऑफर देश में सबसे ज़्यादा सुर्खियों में छा रहा। इसके फ्री नेट और टॉकटाइम से ना केवल फोन निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि टेलीकॉम ऑपरेटर भी अब इस बात पर आंख लगाए बैठे हैं कि किस तरह जियो और इसके मुफ्त मिलने वाले प्रोडक्ट इंडस्ट्री को प्रभावित करते हैं। जिसके बाद अब जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने पिछले हफ्ते अपने पोस्टपेड यूज़र के लिए 60 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा देने का ऐलान किया था। लेकिन इस ऑफर के लिए कंपनी का एयरटेल टीवी ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना होगा। बता दें कि एयरटेल छह महीने के लिए हर महीने 10 जीबी डेटा दे रही है। यानी कुल मिलाकर आपके पास 60 जीबी हो जाएगा लेकिन इसके लिए आपको ऐप इंस्टयल करना होगा।
बता दें कि इस डेटा को पाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले आपको मायएयरटेल ऐप डाउनलोड और खोलने की जरूरत होगी। जिसके बाद मुफ्त डेटा के लिए एक नया बैनर दिखेगा। यूज़र को बैनर पर क्लिक करने की जरूरत होगी और स्क्रीन पर दिए गए दिशा-निर्देश का पालन करना होगा। साथ ही एक प्रेस रिलीज में कंपनी ने ये जानकारी दि कि ग्राहकों को पहले एयरटेल टीवी एपीके डाउनलोड करके अपने स्मार्टफोन पर इंस्टॉल करना होगा। अगर ऐसा करनेने में सफल होते हैं तो उनके अकाउंट में 24 घंटे के अंदर मुफ्त डेटा आ जाएगा।
बता दें कि ये ऑफर एयरटेल मॉनसून ऑफर की तरह ही है। लेकिन ऐयरटेल मॉनसून ऑफर केवल 3 महीनें के लिए ही था। पर एयरटेल का नया ऑफर छह महीने के लिए वैध है। एयरटेल का कहना है कि आपके पोस्टपेड अकाउंट में हर महीने 10 जीबी मुफ्त डेटा अपने आप जुड़ जाएगा

Post a Comment