BJP में आज तक ऐसा कोई नही कर सका ,जो इस नेता ने कर दिया....वायरल विडियो
loading...
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सदर के बीजेपी विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का मरीजों को अपनी पीठ पर अस्पताल के अंदर ले जाने का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोगों को विधायक ने पहले मदद करते हुए अपनी गाड़ी में बैठाया फिर उन्हें अस्पताल लेकर गए. जहां वो खुद घायलों को अपनी पीठ पर लादकर अंदर तक ले गए, जिसके बाद उनका इलाज किया जा सका. इस दौरान किसी ने विधायक का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर बीजेपी एमएलए के जरिए शेयर भी किया गया. इस वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार शाम फतेहगढ़ के नगला प्रतीम निवासी अरविन्द चौहान का वाहन सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गया, जिस पर ऋषभ कुमार और रामेश्वर सिंह सवार थे. हादसे के बाद तीनों शख्स सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए. सदर के बीजेपी विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी उसी रास्ते से गुजर रहे थे. घायलों को देख उन्होंने अपनी कार रुकवाई और उनकी मदद करने लगे. उन्होंने तीनों घायलों को लोगों की मदद से उठाया और उन्हें अपनी कार में बैठाकर अस्पताल लेकर गए. वहां पहुंचने पर जब उन्हें बाहर स्ट्रेचर नहीं दिखी तो वो घायल को अपनी पीठ पर लादकर अंदर ले गए. विधायक को देखते ही अस्पताल कर्मचारी तुरंत स्ट्रेचर लेकर पहुंचे और घायल को वार्ड में लेकर गए

Post a Comment