Header Ads

अभी-अभी :-भारत की बेटी' ने कोरिया ओपन में मिली ऐतिहासिक जीत को किया पीएम मोदी के नाम

loading...
भारत की बेटी' ने कोरिया ओपन में मिली ऐतिहासिक जीत को किया पीएम मोदी के नाम

ओलंपिक रजत पदक विजेता भारतीय शटलर पी वी सिंधु ने रविवार 17 सितंबर को विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को रोमांचक फाइनल मुकाबले में हराकर कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब जीतने के साथ ही विश्व चैंपियनशिप की हार का बदला भी चुकता किया. बाईस वर्षीय सिंधु ने इस 600,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के फाइनल में आठवीं वरीय जापानी खिलाड़ी ओकुहारा को एक घंटे 23 मिनट तक चले रोमांचक मैच में 22-20, 11-21, 20-18 से शिकस्त दी.
मैच में जीत दर्ज कर इतिहास रचने वाली पीवी सिंधु ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम किया. महिला एकल वर्ग में सिंधु ने ओकुहारा को कड़े मुकाबले में 22-20, 11-21, 21-18 से करारी शिकस्त देकर जीत हासिल की. सिंधु ने पीए मोदी के जन्मदिन पर उन्हें यह जीत समर्पित की.
Pvsindhu ✔ @Pvsindhu1
I dedicate this Victory for our beloved Prime Minister Shri Modiji on his Birthday for his untiring and self less services to our Country.
विश्व में चौथे नंबर की सिंधु ने 2016 में चाइना सुपर सीरीज प्रीमियर और इंडियन ओपन सुपर सीरीज जीती थी. उन्होंने ओकुहारा का ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विश्व चैंपियनशिप के बाद लगातार तीसरा खिताब जीतने का सपना भी पूरा नहीं होने दिया.
PMO India ✔ @PMOIndia
Congratulations to @Pvsindhu1 on emerging victorious in the Korea Open Super Series. India is immensely proud of her accomplishment: PM

No comments

BREAKING NEWS:- अभी अभी काबुल एयरपोर्ट पर तालिबान ने दागे 30 रॉकेट, US रक्षा मंत्री मैटिस थे निशाना

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रॉकेट से हमला हुआ है. काबुल एयरपोर्ट पर कई रॉकेट दागे गए हैं. हमले के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है ...

Powered by Blogger.