BREAKING NEWS:- प्रद्युम्न की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, धारदार हथियार से मासूम पर दो बार हुआ हमला........देखे
loading...
रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में मौत की वजह गहरे जख्म और खून का बहना बताई गई है। एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि एक तेज धारधार हथियार से दो बार वार किया गया। इससे गले पर एक 18 सेमी लंबा और 2 सेमी गहरा घाव हो गया। गले की नस और खाने की नली कट गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि घाव ऐसा था कि एक-दो मिनट से ज्यादा बचना मुमकिन नहीं था
सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह अचानक किया गया हमला था या इसके लिए पूरी प्लानिंग की गई थी? यह भी पूछा जा रहा है कि क्या मर्डर को सिर्फ एक व्यक्ति ने अंजाम दिया या इसमें किसी और की भी भूमिका थी? गुड़गांव पुलिस इस मामले में सभी ऐंगल से जांच कर रही है। इस पहले यह भी रिपोर्ट सामने आई थी कि प्रद्युम्न के साथ दुराचार नहीं हुआ था।
इस मामले में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। वहीं, प्रशासन तीन महीने के लिए रायन स्कूल का प्रबंधन हाथ में लेने का फैसला किया है। गुड़गांव के डेप्युटी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने कहा कि सोमवार को भोंडसी स्थित रायन इंटरनैशनल का मैनेजमेंट का टेकओवर और स्कूल खुलने की उम्मीद है। डीसी ने यह भी बताया कि सेफ्टी गाइडलाइंस के पालन को लेकर स्कूलों की मीटिंग बुलाई गई है। यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी कि ऐसी घटनाएं अब दोबारा न हों

Post a Comment