Header Ads

वर्ल्ड कप T-20 : आखिरी ओवर के 'हीरो' की बात सुन आप भी करेंगे एमएस धोनी को सैल्यूट

loading...
24 सितंबर 2007. महेंद्र सिंह धोनी टी-20 में भारत का नेतृत्व कर रहे थे. इस टूर्नामेंट में भारत ने जोहन्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर टी20 का कप जीता था.
इस निर्णायक मोड़ पर धोनी ने गेंद जोगिंदर शर्मा के हाथ में थमा दी. जोगिंदर ने पहली गेंद वाइड डाली. दूसरी गेंद पर मिसबाह ने छक्का जड़ दिया. अब पाकिस्तान को जीत के लिए 4 गेंद पर छह रन बनाने थे. मिसबाह ने गेंद को शॉर्ट फाइन लेग पर हिट किया लेकिन गेंद श्रीसंत के हाथों में जा पहुंची और टीम इंडिया ने पहला टी-20 जीत 5 रन से लिया. जोगिंदर शर्मा अपने उस अंतिम ओवर को याद करते हुए कहते हैं, धोनी ने मुझसे कहा था कि यदि टीम इंडिया हार गई तो हार की जिम्मेदारी मेरी होगी.


जोगिंदर कहते हैं कि उन्होंने मिसबाह को स्लोअर डिलीवरी डाली. मिसबाह ने उसे स्कूप करने की कोशिश की और कैच आउट हो गए. जोगिंदर ने कहा, उस ओवर के दौरान माही की सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्होंने हार की जिम्मेदारी खुद लेने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि रिलेक्स रहूं और अपना बेस्ट देने की कोशिश करूं. हम मैच जीत और टी20 कप जीत गए. वह कहते हैं, यदि आपको याद हो तो जब मैंने मिसबाह को गेंद डाली तो मैंने हल्का-सा पॉज लिया था. मैंने स्लो गेंद डालने के लिए ऐसा किया था. मुझे खुशी है कि मैं टीम इंडिया को जीत दिला सका. 

No comments

BREAKING NEWS:- अभी अभी काबुल एयरपोर्ट पर तालिबान ने दागे 30 रॉकेट, US रक्षा मंत्री मैटिस थे निशाना

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रॉकेट से हमला हुआ है. काबुल एयरपोर्ट पर कई रॉकेट दागे गए हैं. हमले के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है ...

Powered by Blogger.