VIDEO : विकेट के पीछे धोनी का यह रंग देख वॉर्नर रह गए हक्के-बक्के
loading...
ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच चेन्नई में खेल गए पहले वनडे में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शानदार परफोर्मेंस देखने को मिली. धोनी (79) और पांड्या (83) की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर सकी. पहले बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 88 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 4 चौके और दो शानदार छक्के शामिल थे. धोनी की यह पारी उस समय आई, जब भारतीय बल्लेबाजी जबरदस्त दबाव में थी. पारी में मारे गए दो छक्कों के साथ ही धोनी चौथे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने वनडे में 100 अर्धशतक लगाए हैं. उनसे पहले यह करिश्मा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली कर चुके हैं.
ऑस्ट्रेलिया जब 21 ओवरों में 164 रनों का पीछा कर रहा था तब धोनी ने दो कैच और एक खिलाड़ी को स्टंप आउट किया. पहला कैच हार्दिक पांड्या की गेंद पर एक सामान्य कैच था, जिसने ट्रैविस हैड को पवेलियन भेजा.लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर डेविड वार्नर का कैच दर्शनीय था.धोनी के इस कैच से वार्नर खुद चकित रह गए. वह पल भर धोनी के चेहरे को देखते रहे. उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि धोनी ने कैच पकड़ लिया है. इसके बाद धोनी ने विकेटकीपर मैथ्यू वाडे को युजवेंद्र चहल की गेंद पर स्टंप आउट किया. यानी धोनी इस मैच में पूरे रंग में दिखाई दिए.

Post a Comment